औरंगजेब शेख जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल।जनपद महाराजगंज के स्थानीय थाना निचलौल के एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्रामसभा चंदा गुलारभार के निकट सफेद बालू से लदी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया।जबकि गाड़ी चालक मौके पर गाड़ी छोड़ फरार हो गया।एसडीएम ने बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को निचलौल थाना पर सौंप दिया।एसडीएम रामसजीवन मौर्य से मिली जानकारी के अनुसार,क्षेत्र में भ्रमण के दौरान चंदा गूलर भार में पावर टेक ट्रैक्टर ट्राली पर सफेद बालू लाद कर जा रहा था।लेकिन अचानक एसडीएम के गाड़ी को देख डर कर कोटेदार के सामने गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।जिसकी जांच करने के पश्चात लगभग 138 घन फुट बालू मिला।एसडीएम रामसजीवन मौर्य ने गांव के कुछ अगल बगल के लोगो से पूछ ताछ करने पर किसी ने भी सम्बन्धित मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।जिस पर कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर ट्राली सीज कर सम्बन्धित थाना को सुपुर्द कर दिया।और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश