सिद्धार्थनगत । जनपद के 34वे स्थापना दिवस पर मध्य रात्रि 12:00 बजे मुख्यालय के सिद्धार्थ तिराहे पर स्थित राजकुमार सिद्धार्थ की मूर्ति के सामने युवाओं ने केक काटकर सिद्धार्थनगर जन्मोत्सव मनाया ।

बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ शक्ति जयसवाल की अगुवाई में 28 दिसंबर को मध्य रात्रि 12:00 बजे केक काटकर राजकुमार सिद्धार्थ की मूर्ति के सामने सिद्धार्थनगर स्थापना दिवस का 34 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में मनोज गुप्ता सुरेश रैना अमित विकास अजहर अभिलाष विशाल शुक्ला मेराज पंकज सिद्धार्थ विक्रांत शुक्ला अमल चौबे आदर्श सिंह के साथ आदि गणमान्य रहे। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र के प्रवक्ता
डॉ शक्ति जायसवाल ने बताया कि युवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका परिषद सिद्धार्थनगर की धरती पर अपनी खूबसूरती को समेटे हुए हैं । आज सड़क चौड़ीकरण, तिरंगा लाइट, और सिद्धार्थ चौक की जगमग मूर्ति छतरी के साथ, भारत माता, विवेकानंद चौक और बुद्ध टावर हमारे शहर सिद्धार्थनगर की पहचान बन चुकी है। यह युवा सिद्धार्थनगर है ,विकासशील सिद्धार्थनगर है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश