साऊथ फ़िल्मो की हॉट गर्ल के रूप मे उभरी रूबी परिहार
जल्द ही बड़े बजट की फिल्म मे नजर आएँगी साऊथ की हॉट गर्ल “रूबी”
सन्तकबीरनगर। सिने हलचल/मुंबई साऊथ इंडिया की हिट फिल्म “प्रस्थानम” मे मुख्य किरदार निभा चुकी हॉट गर्ल रूबी परिहार जल्द ही एक बड़े बजट की फिल्म मे नजर आएँगी। रूबी परिहार संतकबीर नगर जिले की निवासी है जो अपनी मेहनत और लगन से काम करके बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है फैशन की दुनियां से फिल्मी सफर तय करने वाली साऊथ की हिट हो चुकी अभिनेत्री रूबी परिहार कन्नड़, मलयालम भाषा की कई फ़िल्मो मे काम कर चुकी है। आज उनकी पहचान इस इंडस्ट्रीज मे एक सफल अभिनेत्री के रूप मे की जाती है। बेहद सुंदर दिखने वाली अभिनेत्री रूबी परिहार सोशल मीडिया मे भी काफी एक्टिव रहती है। फेसबुक पेज से लेकर इंस्टांग्राम और अन्य सोशल साइटों पर उनके एक दो नही बल्कि लाखों फालोवर्स है जिससे ये अंदाजा आप आसानी से लगा सकतें हैं कि रूबी परिहार की लोकप्रियता कितनी है। लाखों दर्शकों की धड़कन बन कर उभरी अभिनेत्री रूबी परिहार मूलतः दिल्ली की है जिनका जलवा साऊथ की फ़िल्मो मे तो दर्शकों के सिर चढ़कर बोल ही रहा है, अब हिंदी फ़िल्मो मे उनकी दस्तक दर्शकों के होश उड़ा देगी। रूबी परिहार फिलहाल एक बड़े बजट के हिंदी एल्बम मे नजर आएँगी। अफगानी दिल नाम के हिंदी एल्बम मे बतौर मुख्य किरदार मे नजर आने जा रही रूबी परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एल्बम सिर्फ इंडिया मे ही नही बल्कि विदेशों मे हिट साबित होगा, एल्बम के सभी गाने दर्शकों को बेहद पसंद आएंगे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।