मुन्ना अंसारी साफ संदेश जिला संवाददाता महराजगंज
चौक – महराजगंज।जनपद को एक विशेष उपलब्धि उस समय प्राप्त हुई जब जनपद के चौक नगर पंचायत को पूरे प्रदेश में “75 घंटे 75 जनपद 750 निकाय” अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ नगर पंचायत के रूप में चुने जाने की घोषणा शासन द्वारा की गई। इस अभियान के तहत चौक नगर पंचायत के वार्ड नंबर-01 अंबेडकर नगर में जीवीपी (गार्बेज वल्नरेबल पॉइन्ट) को खूबसूरत पार्क के रूप में विकसित करते हुए वहां पर कपड़ा बैंक, सेल्फी प्वाइंट ओपन जिम और बच्चों के लिए झूले आदि का निर्माण किया गया। अभियान से पूर्व जिस जगह पर गंदगी का अंबार था, वहां पर अभियान के बाद एक बेहद खूबसूरत पार्क दिखाई है। इस विशेष उपलब्धि पर नगर पंचायत वासियों में भी हर्ष का माहौल है। पुरुस्कार 30 दिसंबर 2022 को निदेशालय स्थानीय निकाय में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा।ईओ चौक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी के निर्देशन में और नोडल अधिकारी व सडीएम सदर के नेतृत्व में 06 टीमो को गठित कर नगर पंचायत में अभियान चलाकर स्वच्छता व सुंदरीकरण के कार्य कराए गए। पार्क के उद्घाटन के अवसर पर अपर जिलाधिकारी के समक्ष क्षेत्रवासियों ने गंदगी न फैलाने और साफ-सफाई रखने की शपथ भी ली 75 घण्टे 75 जनपद 750 निकाय अभियान के संदर्भ में जिलाधिकारी ने सभी निकायों में 01 दिसंबर से 03 दिसंबर तक उक्त अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया। इसके लिए सभी निकायों के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया और अपर जिलाधिकारी द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की गई। अभियान के पहले दिन प्रत्येक निकाय ंमें 03-06 जीवीपी पॉइंट को चिन्हित किया गया। दूसरे दिन सफाई अभियान चलाया गया और तीसरे दिन चिन्हित स्थलों का सुंदरीकरण किया गया और अन्य सुविधाओं को विकसित किया गया। इस अभियान के तहत लोगों के व्यवहार में परिवर्तन हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया। ईओ चौक दिनेश कुमार सिंह ने नगर पंचायत की इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी व एसडीएम सदर का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए साहिल, मनोज, गोविंद, अनूप और सभी नगर पंचायत कर्मियों को धन्यवाद दिया।



More Stories
तहसील धनघटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
जनपद में भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी।
एडीएम की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।