ए.एस.पी ने मोबाइल स्वामी को करवाया सुपुर्द
साफ संदेश, संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को राष्ट्रीय आजीविका मिशन जिला प्रबंधक महजबीन खान व ब्लाक मिशन प्रबंधक प्रवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा एक अज्ञात मोबाइल को अपने ईमानदारी का परिचय देते हुए सुपुर्द किया गया । इनके द्वारा बताया गया कि यह मोबाइल इन्हें शगुन मैरेज हाल के सामने रोड पर पड़ी हुई लावारिस हालात में मिली थी । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए इन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
मोबाइल स्वामी का पता लगाकर उसे सुपुर्द करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था । सर्विलांस सेल द्वारा आवश्यक जानकारी प्राप्त किया गया व थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नियुक्त मु0आ0 धनन्जय सिंह का मोबाइल होना पाया गया । मुख्य आरक्षी उपरोक्त को बुलाकर प्रभारी सर्विलांस सेल रमजान अली अंसारी द्वारा मोबाइल को सुपुर्द किया गया ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश