समीर सिद्दीकी (औरंगजेब)
सह ब्यूरो प्रमुख रिपोर्ट महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल/बहुआर जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौसतुभ के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक सूर्यबली मौर्य के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता के निर्देशन में तेजतर्रार चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने और तस्करों की कमर तोड़ने के दृष्टिकोण से और लोगो को सुरक्षा कवच प्रदान करने के दृष्टिकोण से जिले में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत वीके सिंह ने अपने सहयोगियों पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया।यह वाहन चैकिंग अभियान तेरह चार पूल से लेकर मुख्य चौराहों एवं झुलनीपुर बॉर्डर सीमा तक चलाया गया।जिसमें लगभग दर्जनों लोगो का वाहन चेकिंग करते समय चालान भी किया गया।साथ ही साथ वीके सिंह ने लोगो को यातायात का पालन करने हेलमेट का प्रयोग करने,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने हेतु जागरूक भी किया।इस सघन वाहन चैकिंग अभियान के अन्तर्गत चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह सहित हेड कांस्टेबल अजित शाही,हेड कांस्टेबल अभिलेस कुमार, कांस्टेबल अमरनाथ उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश