संत कबीर नगर । मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती/रोल प्रेक्षक योगेश्वर राम मिश्र द्वारा विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मतदान केन्द प्राथमिक विद्यालय भुजैनी बूथ संख्या 220, का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशांक उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त बस्ती मंडल बस्ती/रोल प्रेक्षक द्वारा बीएलओ श्रीमती शैला देवी को निर्देशित किया गया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक/युवतियों का नाम मतदाता सूची में अवश्य अंकित हो जाए और ग्राम में आई नव वधुओं का भी मतदाता सूची में नाम अवश्य जोड़ लिया जाए। उन्होंने बीएलओ को ग्राम के सभी घरों में भ्रमण कर छूटे हुए महिलाओं/लड़कियों सहित मतदाता सूची में सम्मिलित होने की पात्रता रखने वाले शत-प्रतिशत लोगो को वोटर बनाने हेतु निर्देशित किया। मण्डलायुक्त ने उपस्थित बी0एल0ओ0 एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से इपिक रेशियों, जेण्डर रेशियों आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश