संतकबीरनगर।अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर अखिल कुमार पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती राजेश मोदक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे आपरेशन नींव के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा श्री विनय कुमार पाठक द्वारा ग्राम चपरापूर्वी में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को अवैध शराब तथा नशामुक्ति के संबन्ध में जागरूक किया गया तथा अवैध शराब निर्माण व विक्री के विरुद्ध पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई । कोविड-19 से बचाव, मताधिकार के प्रयोग, यातायात के नियमो का पालन, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, ऑनलाइन फ्राड( साइबर फ्राड) हेल्प लाइन नंबर 155260, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना न फैलाने के संबन्ध में, बालकों व वयस्कों के विरुद्ध अपराध की रोकथाम हेतु हेल्पलाइन नंबर 1098 आदि के बारे में आवश्यक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया । इस मौके पर ग्राम प्रधान सहित अनेक ग्राम वासी उपस्थित रहे ।
आपरेशन नींव के तहत प्रभारी निरीक्षक धनघटा द्वारा चौपाल लगाकर ग्राम वासियों को किया गया जागरूक



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश