रिपोर्ट-जयशंकर मिश्र
गौल्हौरा /सिद्धार्थनगर।बहादुरगंज चौराहे के पास एक गाय को एक बाइक ने मारी टक्कर जिसमे गाय को आंख के पास चोट लगा एवं अंदरूनी चोटिल होने के कारण गाय उठ नहीं पा रही थी। वही ग्रामीणों ने भगवा रक्षा परिषद के जिला सह मिडिया प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी को जानकारी दिये अमित कुमार त्रिपाठी अपने टीम के साथ तुरन्त ही मौजूद हो गये, फिर अपने माध्यम से उपचार कराकर अपने साथी रोहित शर्मा,विरेन्द्र शुक्ला,विनित त्रिपाठी,शिवम त्रिपाठी के साथ आधी रात तक वहां मौजूद रहे एवं उपचार होने के उपरांत उसको पानी , चारा सब उपलब्ध करवाया गया वही अमित कुमार त्रिपाठी ने फिर से सभी से निवेदन किये कि ऐसा गाड़ी ना चलाये कि किसी पशु का जान चला जाये और अगर ऐसा हो भी जाता है तो आप सभी रुक कर उसको देख ले और उपचार करवा दे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश