रिपोर्ट-जावेद अहमद
संतकबीरनगर। सेमरियावा विकास खंड के बाघनगर न्याय पंचायत मे आज दिनांक 02.10.2022को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्याय पंचायत बाघ नगर की न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोज़िटविद्यालय बाघ नगर पर किया गया। इसमें पूरे न्याय पंचायत में संचालित प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर स्तर बालक तथा बालिका वर्ग कबड्डी , खो खो में कम्पोज़िट विद्यालय बाघनगर की टीम विजेता रही। प्राथमिक स्तर पर कबड्डी खो-खो मैं बालक तथाबालिका वर्ग में मॉडल प्राथमिक विद्यालय सेहुड़ा की टीम विजेता रही। 50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में स्नेह बाघनगर प्रथम 100 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में राघवेंद्र बाघनगर प्रथम रहे 200 मीटर इंदल बाघनगर प्रथम रहे बालिका वर्ग में 200 मीटर में हेरा खातून बाघनगर प्रथम रहीं। इस अवसर पर अब्दुर्रहीम, मोहम्मद सोबीन, जलालुद्दीन अंसारी, अबू शाहमा फारूकी, असरारुल हक अंसारी,जुबेर अहमद,सौरव सिन्हा,लव कुश,प्रेमचंद, जुनेद अहमद,अनीसा खातून, नसीबा खातून,साजदा खातून,ममता सोनी,जय रतना,पूनम द्विवेदी,माया जायसवाल, पार्वती गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश