कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोट स्थान के समीप पडरौना पनियहवा मार्ग एनएच 28 बी पर सोमवार की रात आठ बजे गन्ना लोडिग ट्रैक्टर-ट्राला कार से आपसी भिडंत में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
सूरज नगर से पिपरा बाजार की तरफ जा रही कार से विपरीत दिशा से गन्ना लादकर आ रहा टैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर आपसी भिडंत हो गया। कार सवार पटेरा गांव निवासी दिनेश, छोटाई, रोहित, छोटी व राज, गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर पहुंची नेबूआ नौरंगिया थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय पहुंचे ग्राम प्रधान मारकंडे गुप्ता ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। सभी घायल एक ही परिवार के थे, रामकोला क्षेत्र के गांव सेखुई रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
गन्ना लोडिग ट्रैक्टर-ट्राला कार से आपसी भिडंत में कार सवार पांच लोग घायल



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण