संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा होमगार्ड्स विभााग द्वारा अमृत सरोवर बरदहिया बाजार पर आयोजित ‘‘वृहद रूप से वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश के अनुपालन में दिनांक 17.09.2022 से 02.10.2022 तक पूरे प्रदेश में होमगार्ड्स विभाग द्वारा वृहद रूप से वृक्षारोपण एंव जल संरक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें ‘‘अमृत सरोवर’’ एंव अन्य उचित स्थानों पर वृक्षारोपण एंव जल संरक्षण किया जाना है। इस अवसर पर जिला कामण्डेण्ट होमगार्डस शैलेन्द्र मिश्र सहित होमगार्ड्स के जवान आदि उपस्थित रहे।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।