रिपोर्ट-विशाल अवस्थी
सुजौली,बहराइच।भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को मोतीपुर तहसील के ग्रामपंचायत सुजौली के मंडल चफरिया में सदस्यता अभियान को शिविर लगाया। इस दौरान उत्साहित लोगों का शिविर पर सदस्यता लेने को तांता लग गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व व जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय के आवाहन पर लगातार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चफरिया अमित पांडे व मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने सुजौली चोराहे पर सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया।

। इस सदस्यता अभियान की अध्यक्षता भाजयुमो के दानिश मलिक ने की। सदस्यता अभियान में सैकड़ों युवाओं के साथ ही पुरुष एवं महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित पांडे ने बताया कि भाजयुमो की ओर से पिछले एक सप्ताह से चलाए जा रहे इस सदस्यता अभियान के दौरान अब तक काफी संख्या में लोगों को सदस्यता कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यों से प्रभावित होते हुए लगातार पार्टी में आस्था एवं विश्वास रखते हुए सदस्यता ले रहे हैं। वहां पर मौजूद भाजयुमो के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों का वर्णन किया और सभी को सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में सर्वेश जयसवाल, नितिन शुक्ला, दानिश मलिक, सुनील गुप्ता,मनोज सोनी मौजूद रहे



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी