सामुदायिक शौचालयों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं:सभाजीत यादव
संत कबीर नगर (बेलहर कला)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत घर-घर बने शौचालयों के साथ-साथ सामुदायिक शौचालयों के संचालन की सख्ती में एडीओ पंचायत बेलहर कला सभाजीत यादव ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वच्छता का संबंध स्वच्छ जीवन एवं शुद्ध वातावरण से होता है,ऐसी दशा में स्वच्छता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभाजीत यादव ने कहा कि कुछ ग्राम पंचायतों से शिकायतें मिल रही है कि सामुदायिक शौचालयों में ताले लटक रहे हैं तथा समय से नहीं खुलते एवं साफ-सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। ऐसी दशा में एडीओ पंचायत सभाजीत यादव ने सभी सचिवों एवं ग्राम प्रधानों को सख्ती से निर्देशित किया है कि विकासखंड बेलहर कला के सभी ग्राम पंचायतों के सामुदायिक शौचालयों को समय से खुलवाएं तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करें। श्री यादव ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय अपूर्ण है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराकर संचालित कराएं। यदि किसी भी ग्राम पंचायत से सामुदायिक शौचालयों के अपूर्ण तथा बंद एवं साफ-सफाई न होने की शिकायत मिलती है तो ऐसी दशा में संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश