रिपोर्ट-विशाल अवस्थी
सुजौली, बहराइच।ताजा मामला मोतीपुर तहसील के ग्राम सभा सुजौली के मजरा अयोध्यापूरवा व घूरेपुरवा का है अयोध्यापुरवा में बाघ ने गाय को अपना निवाला बना लिया प्राथमिक विद्यालय अयोध्यापुरवा के पीछे गन्ने के खेत के बगल में स्थित रहमत अली के खेत में बाघ ने गाय को निवाला बनाया ग्रामीणों के मुताबिक इससे पहले भी बाघ ने दो गायों का निवाला बना लिया था लगातार बाघ के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं प्राथमिक विद्यालय होने के कारण हिंसक जानवरों के हमले का डर बच्चों पर भी है बगल में स्थित घूरेपुरवा में किन्नू के घर में घुसकर तेंदुए ने बकरी का शिकार कर लिया किन्नू की पत्नी ने बताया की रात में जब वह सो रही थी तो बगल में ही सो रही बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया और बकरी को मार दिया हम लोगों ने शोर शराबा कर तेंदुए को भगाया मौके पर ग्रामीणों के द्वारा सुजौली रेंज के क्षेत्राधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव को सूचना दे दी गई है क्षेत्राधिकारी ने कहा मौके पर स्टाफ भेजा जा रहा है



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण