संत कबीर नगर बाघनगर। सेमरियावा विकास खंड के ग्राम पंचायत बूढ़ाननगर ( मदाइन) में झोलाछाप डॉक्टरों का प्रकोप इस तरह बढ़ गया है। जिले भर में झोलाछाप डाॅक्टरों का मकड़जाल फैला हुआ है, हर गांव में करीब 5 अवैध निजी क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के मेडिकल स्टोर्स भी संचालित है। इन क्लीनिकों में मौसमी बीमारियों के इलाज से लेकर बाकायदा डिलीवरी तक हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक करीब एक हजार से अधिक झोलाछाप डॉक्टर जिले में मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, फिर भी इन पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सेमरियावा सहित ग्रामीण गांव में 3 दर्जन से भी अधिक निजी क्लिीनिक अवैध रूप से संचालित है।आलम यह है कि ऐसे क्लीनिक में डिलीवरी भी कराई जा रही है, जबकि न तो विशेषज्ञ चिकित्सक हैं न दक्ष नर्सिंग स्टाफ। बिना डिग्री के ये डॉक्टर विभिन्न गंभीर बीमारियों का इलाज तक कर रहे हैं मरीजों से मोटी रकम वसूल रहे हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी इन पर उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है।
न डिग्री न क्लीनिक का कोई नाम,फिर भी कर रहे इलाज



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।