(हर घर तिरंगा लगाने के लिए ग्राम प्रधान राजन तिवारी ने किया अपील)
साफ संदेश( डॉ संजय तिवारी) बाराबंकी
वर्तमान समय जनपद में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पूरे देश में गांव शहर नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर घर घर तिरंगा लगाकर शहीदों को नमन किया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लॉक सूरतगंज अंतर्गत ग्राम लोधौरा महादेवा ग्राम प्रधान राजन तिवारी ने क्षेत्र के संभ्रांत व ग्राम वासियों के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर घर-घर तिरंगा लगाने के लिए लोगों से अपील किया। यह तिरंगा यात्रा भारत माता की जय ,वंदे मातरम् के नारों को लगाते हुए श्री लोधेश्वर महादेवा प्रारंभ होकर लोधौरा चौराहा, रजनापुर,गजपतिपुर, मझौनी होते हुए ग्राम पंचायत लोधौरा में संपन्न हुई। ग्राम प्रधान ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान पहचान है भारत देश की शान है। मैं उन शहीदों को नमन करता हूं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण गवा दिए। आज यह आजादी हमें जो मिली है इसको पाने के लिए पता नहीं कितनी माताओं की गोदें एवं मांगे सुनी हो गई। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण, मनोज वर्मा,सतीश वर्मा,दीन मोहम्मद, टिल्लू हाफिज,निसार अहमद, गुड्डू तिवारी सहित काफी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।
More Stories
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने काशिफ पब्लिक स्कूल का फीता काटकर किया उद्घाटन
कांती महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
परीक्षा संपन्न कराने के बाद सचल दल के संयोजक ने संभाला पदभार