सेमरियावां,संतकबीरनगर। संतकबीरनगर शनिवार को एन के पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लंबी तिरंगा रैली निकाली है। हर घर तिरंगा के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली को बच्चों ने सार्थक भी किया है। शनिवार की सुबह विद्यालय प्रांगण तिलज़ा बजार होते हुऐ वापस तिरंगा रैली प्रांगण में वापस आए।रैली में छोटे छोटे बच्चों ने राष्ट्र ध्वज के लिए बड़े बुजुर्गों को संदेश दिया है। तिरंगा मेरी शान है, और झंडा गीत गाते बच्चों ने हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है। रैली में साथ चल रहे शिक्षक और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तो जोश से लबरेज बच्चों ने पूरे गाँव की हर गली को नाप डाला है। रैली को स्कूल के संचालक रिजवानुल हक ने तिरंगा झंडा दिखाकर रवाना किया था। रैली का समापन प्रधानाचार्य द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ है। इस मौके पर धीरेंद्र कुमार एहतेशामुल हक वासुदेव गौतम योगेंद्र कुमार उमरे आज़म आदि शिक्षकों ने सहयोग किया। बच्चों ने जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
स्कूली बच्चों ने तिरंगा झंडा लेकर निकाली रैली, हर घर तिरंगा अभियान के लिये किया जागरुक



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।