बाघनगर,संतकबीरनगर। संत कबीर नगर जिले के सेमरियावा विकास खंड के ग्राम बाघनगर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवम ग्राम वासियों द्वारा निकाले गए तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा को प्रोत्साहित किया गया। यह तिरंगा यात्रा कस्बा बाघ नगर में सकुशल समाप्त हुआ। बाघनगर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव 75 वी” आजादी अमृत महोत्सव के बारे में जनता जनार्दन को अवगत कराते हुए हर घर तिरंगा लगाने का अनुरोध किया गया एवं लोगों को प्रोत्साहित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव’ को मनाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भी तैयार है। एक तरफ 15 अगस्त की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त रखना है। पुलिस चौकी से लेकर पुलिस मुख्यालय तक हर दफ्तर पर तिरंगा फहराया जाएगा, पुलिस तिरंगा लेकर रुट मार्च करेगी।
बाघनगर में निकाली गई तिरंगा रैली



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश