संत कबीर नगर । थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 380 / 2022 धारा 377 / 323 / 504 / 506 भादवि, 5 / 6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त नाम पता रामकेश पुत्र रामपराग निवासी तिघरा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा कल दिनांक 05.08.2022 को वादिनी के नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना की कारित की गई थी व प्रार्थिनी के साथ मारपीट व जानमाल की धमकी दी गई थी । जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । धनघटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश