वृद्ध महिला को जलपान करवाकर सिपाही के साथ ऑटो से पहुंचवाएं उसके घर
संत कबीर नगर।जहां एक तरफ आम जनमानस में अधिकतर लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल खड़ा करते रहते हैं,वहीं बखिरा थाना अंतर्गत चौकी प्रभारी राजेडीहा उ०नि० विवेकानंद तिवारी का वृद्ध महिला के प्रति दिखा मानवीय चेहरा ।

आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के हेतु संदिग्ध व्यक्तियों के चेकिंग के लिए चौकी प्रभारी राजेडीहा विवेकानंद तिवारी मय हमराह राजेडीहा चौराहे पर स्थित बड़ौदा यूपी बैंक पर चेकिंग कर रहे थे। कि उनकी निगाह बैंक पर पैसा निकालने आई एक वृद्धि महिला पर पड़ी। तो उन्होंने तत्काल उस वृद्ध महिला का बैंक से पैसा निकलवाकर वृद्ध महिला को जलपान करवाएं । तत्पश्चात ऑटो बुलवाकर सिपाही के साथ महिला को सकुशल उसके घर पहुंचवाया गया । उनके द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। इस दौरान उनके साथ मुख्य रूप से कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल रंजन सिंह, होमगार्ड पन्नेलाल आदि लोग उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश