कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना
सेमरियावा संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लाक में रिक्त बीडीसी के दो पद पर उपचुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को सम्पन्न हो गई। दानोकुइयां द्वितीय से ममता पांडेय व कड़जा से राम प्रकाश निर्वाचित हुए। दो टेबल पर ब्लाक हाल में मतगणना हुई। सेमरियावां ब्लाक के वार्ड संख्या 24 दानोकुइयां द्वितीय पर 1764 मत में 837 मत पड़े थे। 836 मतों में 15 मत अवैध घोषित किया गया। दानोकुइयां द्वितीय में मतगणना के बाद ममता पांडेय को 422 मत, गुफरान मुनीर 399 व बदामा देवी का खाता नहीं खुला। ममता पांडेय ने कांटे की टक्कर में अपने प्रतिद्वंद्वी गुफरान मुनीर को 23 मत से हरा कर जीत दर्ज की। वहीं वार्ड नम्बर 18 कड़जा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। इस वार्ड में 1868 मत में सिर्फ 340 मत पड़े थे जिसमें 8 मत अवैध पाए गये। यहां राम प्रकाश को 304 व इंद्राजी देवी को 28 मत ही मिले।



More Stories
सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम दिनांक 06 नवंबर 2025 को, तहसील सभागार धनघटा में।
द्वाबा महोत्सव अब 14 से 18 नवंबर तक — पदयात्रा कार्यक्रम के कारण बदली गई तिथि
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा