संत कबीर नगर । जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 254 / 2022 धारा 363 / 366 / 376 भा0द0वि0, 3(2)5 व 3(1)W(2) एससी एसटी एक्ट तथा 5 / 6 पाक्सो एक्ट के मामले मे वांछित अभियुक्त नाम पता अनिल अग्रहरि पुत्र ब्रम्हानन्द अग्रहरि निवासी सकूरचक थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को शनिचरा बाजार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 02.05.2022 को वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था व उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- प्रभारी निरीक्षक महुली कृष्ण देव सिंह, का0 धर्मेन्द्र यादव, का0 संजीत कुशवाहा, का0 शैलेन्द्र यादव ।*
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।