संत कबीर नगर-
अधिकारीगण संदर्भो का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे सुनिश्चित-डीएम। संत कबीर नगर 04 अगस्त 2022 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, तहसील दिवस संदर्भ सहित अन्य संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों/प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी फरियादियों/शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति बेहद गम्भीर है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों के डिफाल्टर होने व निस्तारित शिकायतों की खराब गुणवत्ता पाये जाने पर कुछ विभागीय अधिकारियों को इसमें सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दिया, कहा कि ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जायं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष भी अवश्य सुना जाए और सदंर्भो के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भो का निस्तारण का मूल लक्ष्य है। समीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सम्बन्धित शिकायत की जांच हेतु अधिकारी मौके पर जाने से पूर्व शिकायत से सम्बन्धित सभी पक्षों को अवश्य अवगत करावें और यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण से उभयपक्ष संतुष्ट हों। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तैनात अथवा जांच/कार्यस्थल का निरीक्षण करने वाले अधिकारी/कर्मचारी शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें जिससे शिकायतकर्ता बेहिचक अपनी पूरी बात रख सके। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आई.जी.आर.एस. पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा रवीन्द्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी नवीन श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 मोहन झा, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश