संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा राम प्रकाश के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महुली रवीन्द्र कुमार सिंह द्वारा आज दिनांक 24.07.2022 को थाना स्थानीय के ग्राम प्रहरियों की व ग्राम प्रधानों की मीटिंग आहूत की गयी जिसमे ग्राम प्रहरी व ग्राम प्रधान उपस्थित हुए। ग्राम प्रहरियों एवं ग्राम प्रधानो को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे मे जानकारी दी गयी तथा आगामी त्योहार, कावंड़ यात्रा व मोहर्रम, रक्षाबन्धन, नागपंचमी मे शांति व्यवस्था कायम रखने व सहयोग हेतु अवगत कराया गया । जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, अफवाह एवं भ्रामक व झूठे संदेश फैलाने सहित शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों तथा अराजकतत्वों / उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी । गोष्ठी के दौरान पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित समस्त ग्राम प्रधान व ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे ।
आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत महुली पुलिस द्वारा ग्राम प्रधानों व ग्राम प्रहरियों के साथ की गयी गोष्ठी



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश