महिला शक्ति वृक्षारोपण अभियान में बढ-चढ कर लें हिस्सा-डीएम

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने वृहद पौधरोपण जन आन्दोलन के दूसरे दिन बेलहर ब्लाक के जंगल-2 सेक्शन में पीपल का पौधा रोपित कर ‘‘शक्ति वन’’की स्थापना किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित महिला शक्तियों को वृक्षारोपण की आवश्यकता एवं उपयोगिता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्रत्येक महिला/नारी शक्ति को वृक्षारोपण के पुनीत कार्य में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। जिससे हमारे आस-पास का वातावरण स्वच्छ एवं संतुलित रहेगा। जिलाधिकारी ने शक्ति वन की स्थापना के अवसर पर उपस्थित महिला शक्तियों को सशक्त एवं जागरूक करने सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन अभियान चला कर भी महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी डॉ0 टी रंगाराजू, उप जिलाधिकारी मेंहदावल योगेश्वर सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण महिलाएं आदि उपस्थित रही।


                
More Stories
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
विधानसभा धनघटा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा द्वाबा महोत्सव : नीलमणि
तहसील धनघटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं