संतकबीरनगर।तहसील मेंहदावल के विकास खण्ड बेलहर कला के ब्लाक सभागार में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत मंगलवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देकर फोरेंसिक टूल किट (पानी जांच करने की मशीन) की जानकारी दी गई।

जिला कार्यक्रम समन्वयक शुभम मिश्र ने बताया कि जल ही जीवन है, जल को बचाना सभी का दायित्व है। शुद्ध जल के सेवन से तमाम प्रकार की बीमारियों से निजात मिलती है। ग्राम पंचायतों में पेयजल स्रोतों से प्रयोग में लिए जा रहे पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए हर गांव में फोरेंसिक टूल किट समय की मांग है। जल जीवन मिशन कार्यक्रम अंतर्गत गांवों में जल गुणवत्ता जांच फारेंसिक टेस्ट किट एवं हाइड्रोजन सल्फाइड के माध्यम से करें। जिला कार्यक्रम समन्वक ने बताया कि बेलहर कला क्षेत्र की 68 ग्राम पंचायतों से चयनित समूह की महिला प्रतिभागियों को जल जांच का प्रशिक्षण दिया जाना है।जिसमे लगभग 40 ग्राम पंचायतों/ राजस्व गांव की समूह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।