संत कबीर नगर।जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से भविष्य में बाढ़ से निपटने के लिए जनपद में थाना मेहदावल अंतर्गत राप्ती नदी के कटान से प्रभावित संवेदनशील बंधे करमैनी, जोरवा, बेलौली आदि का भ्रमण / निरीक्षण किया गया साथ ही पुलिस बाढ़ चौकी बढ़या ठाठर का भी निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जायजा लिया गया, बांध के अतिसंवेदन तथा संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी लेते हुए बाढ़ से बचाव के लिए अबतक की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत बांध की सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया ।



More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।