संत कबीर नगर । अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुयी। बैठक में वर्ष 2021-22 की सभी बैंक की प्रगति की समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी ने पिछले साल प्राथमिकता क्षेत्र ऋण मे हुयी प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिक दिनो से लंबित आवेदन पत्रो पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने सभी बैंको को इस साल कम से कम 60 प्रतिशत ऋण जमा अनुपात का लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर रिजर्व बैंक के एजीएम भीम चौधरी, लीड बैंक मैनेजर दिवाकर पाण्डेय, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र राजकुमार शर्मा, डी0डी0एम0 नाबार्ड, अनुपम शर्मा ,उप प्रबंधक सहित सभी बैंको के जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।
एडीएम की अध्यक्षता में बैंको की जिला परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित।



More Stories
हरिद्वार में डॉ.पी एन पाण्डेय को मिलेगा ‘इंडो-भारत सम्मान 2027’
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।