संत कबीर नगर । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे साथ-साथ’ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) के क्रम में आज दिनांक 28.06.2022 को प्रभारी चौकी रिपोर्टिंग थाना धनघटा उ0नि0 गौरी शुक्ला के नेतृत्व में 01 मामले में लम्बे समय से चल रह रहे विवाद को सफलता पूर्वक निस्तारित करते हुए सुलह समझौता कराकर विवाद का निस्तारण कराया गया आज दिनांक 28.06.2022 को महिला रिपोर्टिंग चौकी धनघटा पर लंबे समय से पति पत्नी और ससुराली जन में चले आ रहे विवाद रूबी पुत्री रामतीरथ निवासी कुरमौल धनघटा व द्वितीय पक्ष सुग्रीव पुत्र बिरोधे निवासी परसाहर थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद था । रूबी द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी द्वारा दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर दोनों पक्षों के मध्य व्याप्त मनमुटाव को दूर कराते हुए सुलह समझौता कराया गया । आवेदिका व उसके पति तथा अन्य ससुरालीजन के मध्य समझौता हो जाने के बाद सभी लोग खुशी खुशी एक साथ पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने घर को रवाना हुए । इस तरह प्रभारी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी थान धनघटा उ0नि0 गौरी शुक्ला व उनकी टीम द्वारा दोनों परिवारों को बिखरने से बचाया गया, जिसकी क्षेत्र के सम्मानित आमजनमानस द्वारा भूरि – भूरि प्रसंशा की जा रही है ।
पति पत्नी के बीच मनमुटाव को महिला रिपोर्टिंग चौकी के मध्यस्थता से हुआ समाप्त, खुशी – खुशी एक साथ रहने को हुए राजी



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश