संत कबीर नगर । जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा राम प्रकाश के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0 अ0सं0 193 / 2022 धारा 376 / 323 / 506 भादवि के मामले मे वांछित अभियुक्त नाम पता प्रमोद पुत्र कृष्णभान निवासी खड़सरा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को तरयापार से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 22.05.2022 को वादिनी की जेठानी की पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गयी, जिसके संबंध मे वादिनी द्वारा उलाहना देने पर मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी दी गयी। घटना के संबन्ध में वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना महुली पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 23.06.2022 को उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह, व0उ0नि0 श्री दयानाथ राम, का0 सौरभ, का0 शिवकुमार, का0 जितेन्द्र
युवती से दुष्कर्म व मारपीट तथा जानमाल की धमकी के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार



More Stories
सहजनवा में ‘ढेला बाबा’ की बढ़ी सियासी दस्तक, सेवा के दम पर जनता के दिलों में बना रहे खास जगह
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर