संत कबीर नगर । आज दिनांक 18.06.2022 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सोनम कुमार द्वारा जनपद संतकबीरनगर के तहसील सदर खलीलाबाद पर उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए । राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद संतकबीरनगर के तहसील खलीलाबाद पर पहुँच कर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं का किया गया निस्तारण



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश