सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पुलिस हेल्प यू ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी डा० अखलाक अहमद ने राष्ट्र एवं देश हित में किया खास अपील———–
व्हाट्सएप और फेसबुक समेत सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर विवादित टिप्पणी करने से बचें। किसी भी प्रकार की ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे किसी भी धर्म की भावना आहत होती हो। अपने अपने गांव मोहल्ले और क्षेत्रों में शांति स्थापित करने में सहयोग करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। आपको सूचित किया जा रहा है की सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने वाले लोगों को साइबर सेल और पुलिस विभाग की टीम लगातार चिन्हित कर रही है कृपया किसी भी प्रकार के विवादित मैसेज व्हाट्सएप पर ना चलाएं। जो लोग सोशल मीडिया के जरिए अफवाह और विवादित मैसेज डाल रहे हैं ऐसे लोगों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की की जा रही हैI ऐसी पोस्टों के आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।
सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर विवादित टिप्पणी करने से बचें



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना