संतकबीरनगर। अपना दल एस के तत्वाधान राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का 297 वीं जयंती पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मंच राम कुमार पटेल जिला अध्यक्ष रोहित पटेल की अध्यक्षता में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति कितनी महान होती है वह अपने जीवन में क्या कर सकती है इसका उदाहरण अहिल्याबाई होलकर जीवनी पढ़ने के बाद आपको मिल जाएगा जीवन में परेशानियां कितनी भी हो उनसे कैसे निपटना है यह हमें अहिल्याबाई के जीवन से सीखना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम कुमार पटेल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत हो परेशानियों का सामना किया लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी यही वजह है कि भारत सरकार ने भी उनको सम्मानित किया उनके नाम डाक टिकट भी जारी हुआ और आज अहिल्या बाई के नाम से अवार्ड भी दिया जाता है अहिल्याबाई होल्कर जी का जन्म चौड़ी गांव अहमदनगर महाराष्ट्र में 31 मई 1725 में हुआ था वह धर्म से हिंदू और मराठा साम्राज्य से थी उनके पिता मानकोंजी शिंदे व माता जी का नाम सुशीला शिंदे था, कार्यक्रम में रामजीत पटेल, मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अनुसूचित मंच डॉक्टर बाबूलाल कनौजिया, प्रदेश महासचिव महिला मंच श्रीमती कौशल्या मौर्या, जिलाअध्यक्ष महिला मंच माया गौड़, जिला उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, जिला महासचिव रामचेत यादव, अध्यक्ष युवा मंच जितेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष छात्र मंच हरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया सचिव स्वतंत्र चौधरी , दिनेश जी, आशुतोष कुमार आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपना दल यस ने पार्टी कार्यालय पर अहिल्याबाई की मनाई जयंती



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश