संत कबीर नगर । संत कबीर नगर 19 मई 2022 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्वानुमति से आज दिनाँक 19 मई 2022 को खलीलाबाद स्थिति वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिव न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा की गई। वृद्धाश्रम में उपस्थित संवासियों को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित पेंशन के संबंध में जानकारी दी गयी। कुछ संवासियों द्वारा आधारकार्ड न बन पाने की समस्या बताई गई। जिनका मूल निवास बस्ती में हैं किंतु वहाँ अब कोई रहता नहीं है जिस कारण से उनका बस्ती से आधार कार्ड नहीं बना है। संवासियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गयी। कुछ संवासियों को दमा/सांस लेने में तकलीफ़ है जिसके लिए आवश्यक उपचार कराए जाने हेतु प्रबन्धक को निर्देशित किया गया। महिला संवासियों में सुभावती द्वारा पेंशन ना मिलने की बात कही गयी। जिसके बारे में प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि पूर्व में निराश्रित पेंशन मिल रही थी जो वर्तमान में नहीं मिल रही है। वृद्धाश्रम का इस दौरान निरीक्षण भी किया गया। वर्तमान में कुल 30 संवासी हैं जिसमे 21 पुरुष और 8 महिलाये हैं। संवासियों द्वारा किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं बतायी गयी।
वृद्धाश्रम में किया गया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन



More Stories
गोण्डा पहुंच कर नीलमणि ने सौंपा कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह को द्वाबा महोत्सव का आमंत्रण पत्र
जनपद में उर्वरक व बीज की दुकानों पर खंड विकास अधिकारियों की छापेमारी, 12 दुकानें पाई गईं बंद
सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम दिनांक 06 नवंबर 2025 को, तहसील सभागार धनघटा में।