Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

दीपों की रोशनी से जगमगाया यज्ञ स्थल, अच्छे मार्ग पर चलने का लोगो ने लिया संकल्प

Spread the love

पूरे प्रदेश में 15 अक्टूबर वर्ष 2022 को संपन्न होगी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा

संवाददाता- डॉ संजय तिवारी

बाराबंकी।अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज बाराबंकी के मैदान में हो रहे देव परिवार विस्तार 108 कुंडीय महायज्ञ के तृतीय दिवस पर शांतिकुंज हरिद्वार से पधारी टोली के द्वारा प्रातः काल गायत्री यज्ञ एवं सायंकाल भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। टोली नायक सुनील कुमार शर्मा ने विधिवत वैदिक मंत्रोचार के बीच माताओं बहनों ने 5100 दीपो को प्रज्वलित कर गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी।

स्वाहा की धुन से पूरा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। पूरा कार्यक्रम स्थल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। टोली नायक सुनील शर्मा ने पांडाल में उपस्थित लोगों से कहा कि दीप यज्ञ करके यहां से अच्छाइयों को लेकर जाएं बुराइयां यही छोड़कर जाए। गुरुदेव के विचारों का गांव में जाकर के जन जन तक प्रचार प्रसार करें। घर-घर दीप यज्ञ कराएं।

गुरुदेव के साहित्य युग निर्माण योजना, अखंड ज्योति प्रज्ञा पाक्षिक, को घर-घर तक पहुंचाएं। घर-घर देव स्थापना के अभियान को सफल बनाएं। इसके अलावा वेद पुराण गीता से संकलित महापुरुषों के जीवन चरित्र के बारे में प्रकाश डालते हुए अच्छे मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। काफी संख्या में भाई बहन माताएं अपनी अपनी बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयो पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर जिला समन्वयक ए के शर्मा एडवोकेट, हरिशंकर शुक्ला, अवधेश कुमार शुक्ला, दिनेश बाजपेई, राम करण सिंह, प्रोफ़ेसर डॉ संजय तिवारी, गायिका कवित्री प्रियंका रस्तोगी, लक्ष्मी नारायण सिंह, घनश्याम शुक्ला, राम शंकर गुप्ता, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, विष्णु कुमार शर्मा, सविता सिंह, शांति दीक्षित, शिक्षक राजेश पाठक, जगदंबा प्रसाद वर्मा, ओम प्रकाश, अखिलेश पांडे, सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर व्यसन मुक्त प्रदर्शनी तत्वाधान नशा मुक्त भारत अभियान शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ जनपद बाराबंकी द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ता गायत्री परिवार जिला प्रभारी जगदंबा प्रसाद वर्मा द्वारा लगाई गई। श्री वर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कोविड-19 के चलते नहीं हो पाई थी लेकिन 15 अक्टूबर वर्ष 2022 को पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ होगी।

[horizontal_news]
Right Menu Icon