संत कबीर नगर । दिनांक 04.05.2022 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सरोज शर्मा को क्षेत्र भ्रमण / पैदल गश्त के दौरान कस्बा खलीलाबाद के रेलवे स्टेशन के निकट एक लड़की लावारिश हालात में घूमती हुई मिली, संदिग्ध प्रतीत होने पर लड़की को रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना पता थानाक्षेत्र खड्डा जनपद कुशीनगर बताया, घर वालों के डांटने व मारने के कारण घर से नाराज होकर भागना बताया गया । उक्त लड़की को महिला पुलिसकर्मियों की अभिरक्षा में सकुशल महिला थाना पर लाया गया व जलपान आदि कराया गया । प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा तत्काल उक्त लड़की के परिजनों से जरिए दूरभाष संपर्क स्थापित कर परिजनों को महिला थाने पर बुलाया गया । पहचान हो जाने के बाद आज दिनांक 05.05.2022 को नियमानुसार उक्त लड़की को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस का ह्रदयातल से धन्यवाद दिया गया ।
लावारिश हालात में मिली युवती को परिजनों को किया गया सुपुर्द



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश