पडरौना,कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जयसवाल ने बुधवार को नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। नगर वासियों को नाम समर्पित करते हुए अध्यक्ष नगर पालिका पडरौना बिनय जायसवाल एम्बुलेंस का शुभारंभ किया है। यह एम्बुलेंस सेवा 24 घंटे नगर वासियों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।बुधवार को नगर पालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पूर्व पूरे विधि विधान से एंबुलेंस वाहन की पूजा की। अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि नगर वासियों के लिए बिजली पानी सड़क सफाई और शिक्षा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका नित नई-नई योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।फोल्डेबल स्ट्रेचर फर्स्ट एड किट ऑक्सीजन सिलेंडर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम फायर फ्रूट सिस्टम के अलावा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नि:शुल्क एंबुलेंस वातानुकूलित एंबुलेंस नगर वासियों को मुहैया कराने के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत या एक संकल्प पत्र के हिस्से में शामिल था। नगर पालिका बोर्ड के बैठक के दौरान सभी सभासदों के सहयोग से इस निशुल्क एंबुलेंस को नगर वासियों के लिए साकार किया जा रहा है। इस दौरान ईओ एएन सिंह,सभासद राकेश मद्धेशिया,पहलाद चौधरी,ओम प्रकाश यादव,सुरेश चौरसिया, अशोक,सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन,सुशील,गोविंद,मनीष, राजेश कुशवाहा,अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
चेयरमैन विनय जायसवाल ने नगर वासियों को सुपुर्द की नि:शुल्क एम्बुलेंस



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।