हरखापुर, बहराइच । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा चलाए जा रहे अभियान मे“वादी संवाद दिवस” के क्रम में उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे ने थाना कोतवाली मुर्तिहा में वादी से किया संवाद अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन द्वारा प्रत्येक बुधवार को चलाए जा रहे “वादी संवाद दिवस” अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में जनपद बहराइच के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा थाना मोतीपुर में मुकदमा वादियों से संवाद स्थापित किया तथा विवेचकों को अतिशीघ्र गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया । इसी क्रम में मुर्तिहा, मोतीपुर थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाने पर क्षेत्र से आये हुए मुकदमा वादियों से संवाद स्थापित करते हुए विवेचकों द्वारा मुकदमा वादियों को विवेचना की प्रगति से अवगत कराया गया
थाना कोतवाली मुर्तिहा में आयोजित किया गया वादी संवाद दिवस



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश