मोतीपुर पुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम ने की गिरफ्तारी
मिहीपुरवा, बहराइच । पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा व नानपारा जंग बहादुर यादव के द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत अवैध रूप से शराब बिक्री के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना अध्यक्ष मोतीपुर ब्रिजानन्द सिंह के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस व एसएसबी संयुक्त टीम के द्वारा 2:10 पर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलाई गांव चौकी के पास से अभियुक्त छुनछुन पुत्र बादल निवासी सोहनी बलई गांव थाना मोतीपुर क्षेत्र को 60 शीशी ब्रिक्स रशियन फ्लेवर 60 शीशी कर्णाली गोल्ड के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार करने वाली टीम उप निरीक्षक विपिन सिंह ,हेड कांस्टेबल जान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल रवि शंकर पांडे ,एएसआई ओमप्रकाश मय एसएसबी टीम मौजूद रहे



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश