रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी
महराजगंज।आज 30 /04/2022, दिन शनिवार को जिलाधिकारी महराजगंज सत्येंद्र कुमार झा व पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ द्वारा जिला कारागार(जेल) का निरीक्षण किया गया।मिली जानकारी के अनुसारनिरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सी.सी. टीवी कंट्रोल रूम, बैरकों एवं जेल परिसर का निरीक्षण किया।बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान बैरकों की तलाशी ली गयी, जिसमें सबकुछ सामान्य पाया गया। 01 सीसीटीवी व यू.पी.एस. खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने उक्त दोनों चीजों को तुरंत ठीक करवाने अथवा नया लगवाने का निर्देश दिया। जेल में बंदियों के कंप्यूटर प्रशिक्षण व इलेक्ट्रिक उपकरणों की रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक ने जेल की व्यवस्था व सुंदरीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त किया।जिलाधिकारी द्वारा बंदियों से बात की गयी। उन्होंने जेलकर्मियों के व्यवहार, भोजन आदि के बारे में पूछताछ की गयी। बंदियों द्वारा जेल की व्यवस्था, जेलकर्मियों के व्यवहार व भोजन के संदर्भ में संतोष व्यक्त किया गया। जिला जेल में 851 पुरुष, 65 महिला व 54 अल्पवयस्क सहित कुल 970 बंदी हैं।उक्त दोनों अधिकारियों द्वारा निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव व अन्य जेल अधिकारी उपस्थित रहे।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।