संत कबीर नगर । संत कबीर नगर 30 अप्रैल 2022 जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार, संतकबीरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। अधिकारीद्वय द्वारा जिला कारागार में तैनात सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी ग कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को उनकी डयूटी के हिसाब से जिम्मेदारियो/दायित्वों का निर्वहन गुणवत्तापूर्ण/सही तरीके से करने के निर्देश दिये। उन्होंने जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये|
डीएम एवं एसपी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार संतकबीरनगर का किया गया औचक निरीक्षण



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश