अमन-चैन के लिए रोजेदारों द्वारा खुदा से मांगी गई दुआ
मुस्लिम भाइयों का उमड़ा जनसैलाब
रिपोर्ट-राकेश कुमार मिश्रा
शिवली मैथा । *29 अप्रैल 2022* पवित्र रमजान महीने का आज अंतिम शुक्रवार होने के कारण शिवली कोतवाली तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रोजेदारों के साथ ही अन्य मुस्लिम भाइयों द्वारा आखिरी जुमे की नमाज अदा की गई। कस्बे के अंदर जामा मस्जिद सुभाष नगर स्थित मस्जिद सहित मैथा और बाघपुर क्षेत्र के समस्त मस्जिदों में अलविदा की नमाज पर्याप्त पुलिस बल की सुरक्षा में सकुशल संपन्न कराई गई । अलविदा की नमाज अदा करते हुए मुस्लिम भाइयों का जन सैलाब देखने को मिला छोटे-छोटे बच्चों ने भी आज के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद नमाजियों द्वारा खुदा से अमन शांति बनाए रखने की दुआ मांगी, इस दौरान शिवली कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक सतीश यादव एवं अन्य पुलिस स्टाफ सुरक्षा की दृष्टि से पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का अनुपालन करते हुए सभी को एहसास कराया शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के समस्त धर्म गुरुओं द्वारा पुलिस बल की सराहना करते हुए संतोष प्रकट किया गया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश