संवाददाता-श्याम सुंदर पासवान
कोल्हुई-महराजगंज।जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा काश्तखैरा में एक युवक पारिवारिक कलह से आजिज आकर हाईटेंशन तार वाले विद्युत पोल पर चढ़ कर जान देने की धमकी देने लगा हाई प्रोफाइल ड्रामा देखकर आसपास के लोग अचंभित हो गए और पुरे गांव मे हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार परिवारिक कलह की वजह से एक युवक अपनी जान देने की नियत से खैराघाट स्थित एसएसबी बीओपी कैंप के पास हाईटेंशन तार वाले पोल पर चढ़ गया।उक्त घटना को देख गांव क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।वहीं पर एसएसबी कार्यवाहक सेना नायक बरजीत सिंह विजली विभाग को फोन कर बिजली आपूर्ति रुकवाई।और अपनी टीम के साथ मौके बारदात पर पहुंच कर बिजली के पोल पर चढ़े युवक से बार्ता कर ,समझा बुझाकर निचे उतारा गया और समझौता कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।