ग्राम सभा के ग्रामीणों के संग की गई विकास कार्यों पर चर्चा
सुजौली, बहराइच । मोतीपुर तहसील अंतर्गत विकासखंड में मिहिपुरवा के ग्राम सभा चहलवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर खुली बैठक का आयोजन किया गया बैठक के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र वर्मा ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद, पंचायत सहायिका पूजा साहनी व ग्राम पंचायत के सभी पंच व सम्मानित ग्रामीण मौजूद रहे ,खुली बैठक के दौरान ग्राम सभा में होने वाले विकास कार्यों की चर्चा की गई ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की गई ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद के द्वारा जन समस्याओं का निस्तारण किया गयाइस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्राम विकास अधिकारी को अवगत कराया इस पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा जन समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया इस दौरान ब्रह्मा निषाद,पूनम मौर्या,भगवानदास मौर्य,लक्ष्मी साहनी, ताहिर के साथ काफी संख्या में ग्राम सभा के ग्रामीण मौजूद रहे



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश