रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी
निचलौल ,महाराजगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गायब 3 बच्चों की सूचना जैसे ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महाराजगंज डाक्टर कौस्तुभ को मिली तो नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने निचलौल पुलिस को हिदायत देते हुए निचलौल थाने पर तत्काल धारा 363 भा०द० वि० का अभियोग पंजीकृत किया गया यह अभियोग श्रीमान पुलिस अधीक्षक महाराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे के पर्यवेक्षण में पंजीकृत किया गया आपको बताते चलें कि 21/04 /2022 को बच्चे स्कूल जाते समय रास्ते से गायब हो गए थे इस पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों व निचलौल थाने के प्रभारी निरीक्षक को नकेल कसने से स्थानीय पुलिस ने एक टीम गठित की और सर्विलांस के माध्यम से अथक प्रयास व मेहनत के फल स्वरुप गायब तीनों बच्चों को 15 घंटे के अंदर दिनांक 23/04 /2022 को सुबह 10 बजे ग्राम औराटार थाना निचलौल जनपद महराजगंज से सुरक्षित बरामद कर नियमानुसार उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है बरामद करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंहउप निरीक्षक विजय बहादुर हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव हेड कांस्टेबल दिनेश सिंह कांस्टेबल अजय यादव कांस्टेबल भीम सिंह पटेल कांस्टेबल अमित गुप्ता क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील दत्त दुबे ने बताया कि उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा बहुत जल्द पुरस्कृत किया जाएगा



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश