सुजौली, बहराइच । सुजौली थाना क्षेत्र के रमपुरवा मिठाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का शुभारंभ किया गयाअभिषेक नरसिंह राणा खंड विस्तारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आज मटेही ग्राम सभा में पहली बार शाखा का शुभारंभ किया गया जिसमें क्षेत्र के युवा और बच्चों ने काफी मात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. खास तौर से बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह शाखा प्रातःकाल ही चलेगी ओर कुछ दिनों में यह दोनों समय चलेगी तो आम्बा और कारीकोट दोनों न्याय पंचायत की दूसरी शाखा है. इससे पहले संघ के सह खंडकार्यवाह किशन साहनी के द्वारा बडखड़िया में संघ की शाखा पहले से चल रही है इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संदीप सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का लगातार आयोजन होगा वह धीरे-धीरे क्षेत्र के सभी ग्रामों में संघ की शाखा का आयोजन करवाया जाएगा जिससे संस्कार व राष्ट्रप्रेम में बढ़ोतरी होगी इस दौरान संदीप सिंह ,अभिषेक सिंह राणा,लाल बहादुर के साथ काफी संख्या में युवा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे
रमपुरवा मटेही में हुआ संघ की शाखा का शुभारंभ



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश