कुशीनगर-
भारतीय संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहेब डा० भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयन्ती समारोह मनाई गई। ग्रामसभा पचफेड़ा में बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें और उनकी कृतियों को संस्मरण करते हुए उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर निषाद पार्टी के गोरखपुर मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र शाहनी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बाबासाहब’ भीमराव आंबेडकर ने भारत की आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे, आजादी के बाद उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई जब उन्हें राष्ट्र के संविधान निर्माण का दायित्व सौंपा गया। वे आजीवन गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों महिलाओं के हक और हुक़ूक़ के लिए लड़ाई लड़ते रहे। इस कार्यक्रम को राजू निषाद,अर्जुन निषाद, ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश