रिपोर्ट-दिलीप कुमार भारती
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाने पर तैनात थानाध्यक्ष ने दरियादिली दिखाते हुए सहयोगियों सहित क्षेत्र के अकबरपुर मुसहर बस्ती पहुँच बच्चों में मिष्ठान वितरित कर मनाई दीपावली की खुशी।

स्थानीय थाने पर तैनात थानाध्यक्ष गिरिजेश कुमार उपाध्याय अपने सहयोगियों व हमराहियों साथ थानाक्षेत्र के अकबरपुर गांव के मुसहर बस्ती में आज अपराह्न पहुंचे जहाँ बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया।मिष्टान पाकर खुश बच्चों के चेहरे को देख वे खुद को भी खुशी में शामिल करते हुए बताया कि असली त्यौहार इन बच्चों की खुशी में है।उन्होंने आगे कहा कि वे अब हर त्यौहार के मौके पर इनके बीच रहकर खुशियों में सम्मिलित होने का प्रयास करेँगे।इस दौरानवरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनयन दुबे,हेड कांस्टेबल, मानवेन्द्र सिंह,अखिलेश, कांस्टेबल विकास यादव,विनोद यादव के साथ महिला कांस्टेबल प्रिया कुमारी मौजूद रहीं।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश