ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भी पहुंचे, वन विभाग से कार्यवाई की मांग
सुजौली, बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा गांव निवासी युवक बुधवार सुबह छह बजे नित्यक्रिया के लिए खेत को गया है। तभी झाड़ियों से निकले तेंदुए ने युवक पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। युवक को पीएचसी से सीएचसी रेफर कर दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम चहलवा निषाद नगर निवासी बुधवार सुबह सुग्रीव (18) पुत्र राम राज नित्य क्रिया के लिए खेत को गया। सुबह छह बजे खेत पहुंचते ही झाड़ियों में पहले से मौजूद तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने शोर मचाया। कुछ दूरी पर मौजूद युवक की मामी कलावती ने भी हो हल्ला ओर शोर मचाया । इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। तेंदुए के हमले में घायल युवक को पीएचसी सुजौली पहुंचाकर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं हमले की जानकारी रेंज कार्यालय पर दी गई। मोके पर वनकर्मी अब्दुल सलाम ओर वाचर मन्नीलाल पहुँचेडीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले में युवक घायल हुआ है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने निरंतर हो रहे तेंदुए के हमले से बचाव के लिए वन विभाग से ठोस कदम उठाए जाने की मांग की है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश